फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Circle rate increased by 10 to 15 percent

Lalitpur News: सर्किल रेट में 10 से 15 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

Tue, 22 Apr 2025 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Circle rate increased by 10 to 15 percent
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। नए सर्किल रेट जारी कर दिए गए हैं। कृषि व गैर कृषि में 10 से 15 प्रतिशत और व्यावसायिक क्षेत्र में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। दो वर्ष से सर्किल रेट में बदलाव न होने के कारण राजस्व में कमी आ रही थी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की संस्तुति पर शासन ने सर्किल रेट में इजाफा किया है। सबसे ज्यादा फायदा भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों को होगा, उन्हें नए सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा मिलेगा।
जिलाधिकारी ने कार्यालय उप निबंधक सदर, उप निबंधक महरौनी, उप निबंधक तालबेहट में कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि, भूखंड, भवनों और व्यावसायिक संपत्ति के मूल्यांकन एवं स्टांप शुल्क की अदायगी के लिए नई दरें लागू करते हुए 21 अप्रैल से इसे प्रभावी कर दिया है। समस्त क्षेत्रों की कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि, भूखंड, भवनों और व्यावसायिक संपत्ति के मूल्यांकन में औसतन 10-15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। शहरी क्षेत्र में 15 मीटर गहराई तक के भूखंड का बैनामा व्यावसायिक दर पर किए जाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा तहसीलों के सीमावर्ती ग्रामों की दरों को मुख्यालय के बराबर किया गया है। वहीं, विकसित इलाकों के सर्किल रेटों में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

----------------
सिविल लाइन की जमीनें हुईं महंगी
सिविल लाइन क्षेत्र में 10 हजार रुपये वर्गमीटर से बढ़ाकर 11 हजार रुपये वर्गमीटर सर्किल रेट किया गया है। वहीं शहर हद बाहर अब 8500 रुपये वर्ग मीटर की जगह 9400 रुपये वर्गमीटर के हिसाब से स्टांप ड्यूटी अदा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए 82300 रुपये वर्गमीटर के हिसाब से देना होगा स्टांप
दुकान आदि के बैनामा के लिए अब तक 74800 रुपये के हिसाब से अदा करना होता था, लेकिन अब 82300 रुपये के हिसाब से स्टांप ड्यूटी अदा करनी होगी। इसके साथ ही ऑफिस के लिए अब 72600 की जगह 79900 रुपये के हिसाब से स्टांप ड्यूटी अदा करनी होगी।
------------------------
प्रमुख 10 वार्डों के तुलनात्मक सर्किल रेट (रुपये में)
वार्ड नंबर - पूर्व - वर्तमान सर्किल दर
02- 5700 - 6300
04- 8400 - 9300
05- 6300 - 7000
10- 23900 - 26400
12- 7400 - 8200
16 - 10200 - 11300
18 - 7300 - 8100
19- 10900 - 12000
25- 5700 - 6300
26- 9300 - 10300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed