{"_id":"5adb9c754f1c1b9e098b5d6d","slug":"chopal-me-suni-sikayte","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
amarujala
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
chopal, lalitpur news
- फोटो : amar ujala, lalitpur news
प्रदेश के श्रम और सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ ने ग्राम स्वराज अभियान सबका साथ, सबका गांव, सबका विकास अभियान के तहत ग्राम मैलवारा खुर्द में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
चौपाल में अधिकांश मामले नये राशनकार्ड से संबंधित रहे। इसके अलावा गैस सिलेंडर, आवास, शौचालय आदि के भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान उन्होंने इनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अफसरों को प्राप्त शिकायती पत्र सौंप दिए। शिविर में जिला पूर्ति विभाग, जिला समाज कल्याण, जिला प्रोबेशन, महिला हेल्पलाइन, विद्युत विभाग, जिला विकलांग विभाग, बैंक, सूचना और जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों के स्टॉल लगाये गये, जिसमें विभागों ने संबंधित योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके उपरांत उन्होंने पात्र लाभार्थियों का चिह्नींकरण कराकर उनके आवेदन पत्र भरवाए।
सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित योजनाओं से संबंधित ‘एक साल नई मिशाल’ नामक पुस्तक का वितरण ग्रामवासियों को किया गया। आज के शिविर में पूर्ति विभाग द्वारा नए राशनकार्ड के लिए आवेदन पत्र भरवाए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की लाभार्थीपरक पेंशन योजनाओं के आवेदन पत्र भरवाए। जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा विधवा पेंशन के फार्म भरवाए गए। 181 महिला हेल्पलाइन द्वारा महिला और बाल सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। विद्युत विभाग द्वारा नये संयोजन के बारे में जानकारी प्रदान की गई और आवेदन पत्र भी भरवाए गए। विकलांग विभाग द्वारा विकलांग पेंशन के लाभार्थियों का चिन्हीकरण किया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकलांग प्रमाण पत्र, मरीजों की जांच और नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। बैंकों द्वारा नये खाते खोलने और उनका संचालन संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश कुमार लोधी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित, तहसीलदार ललितपुर सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।