फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cholachap doctor doing treatment from health

झोलाछाप चिकित्सक कर रहे सेहत से खिलवाड

Mon, 09 Sep 2019 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
cholachap doctor doing treatment from health
ललितपुर। बिना डिग्रीधारी चिकित्सकों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे लोगों की सेहत के साथ उपचार के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। दवाइयों के नाम पर मोटा पैसा वसूल किया जा रहा है। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम कचनौंदा कलां के ऐसे ही एक चिकित्सक की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से की गई है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस तरह के चिकित्सक बहुतायत में हैं और क्लीनिक चला रहे हैं। यह चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से सस्ते उपचार के नाम पर मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कई मर्तबा देखा गया कि चिकित्सकों के इलाज से मरीजों की हालात बिगड़ जाती है। किसी का इंजेक्शन पक जाता है तो किसी को दवाएं नुकसान कर जाती है। मरीज की मौत तक हो जाती है। यही नहीं, ऐसी कंपनियों की दवाएं देते हैं, जिनमें उनका मुनाफा ज्यादा होता है। इस तरह से यह चिकित्सक मालामाल हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री को भेजा ज्ञापन
ग्राम कचनौंदा कलां निवासी ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि गांव का ही निवासी एक व्यक्ति क्लीनिक चला रहा है। उसके पास चिकित्सीय कार्य करने का प्रमाण पत्र नहीं हैं। उल्टी- सीधी दवाइयां देकर मोटी रकम वसूलता है। कई लोगों की सेहत बिगड़ जाती है। उसने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जिले में संचालित ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। फर्जी क्लीनिकों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और अवैध तरीके से किसी को भी क्लीनिक संचालित नहीं करने दिया जाएगा।
- डा. राजेश भारती, नोडल अधिकारी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed