फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children's faces lit up when the science bus arrived; they learned about science through experiments.

Lalitpur News: विज्ञान बस पहुंची तो खिल उठे बच्चों के चेहरे, प्रयोगों से समझा विज्ञान

Sun, 23 Aug 2026 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Children's faces lit up when the science bus arrived; they learned about science through experiments.
ललितपुर। विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से संचालित विज्ञान बस के विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। करीब 850 विद्यार्थियों ने विज्ञान बस का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान को केवल पुस्तकीय ज्ञान के बजाय प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से समझा।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र गुप्ता ने कहा कि विज्ञान बस के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को प्रयोगों और गतिविधियों के जरिए समझने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। उन्होंने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और प्रेरणादायी बताया।
विज्ञापन

शिक्षक शैलेंद्र श्रीमाली ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, तर्कशीलता और नवाचार की भावना विकसित करना है। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को विज्ञान को करीब से समझने और उसमें रुचि विकसित करने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक राहुल जैन, शिक्षक करुणेश शंकर, कुंवर सिंह, राजेश दीक्षित समेत अन्य विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed