फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children will learn dance, mehndi and slogan writing in summer camp

Lalitpur News: समर कैंप में बच्चे सीखेंगे डांस, मेहंदी और स्लोगन लिखना

Fri, 09 May 2025 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Children will learn dance, mehndi and slogan writing in summer camp
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। अभिनंदन नवोदय तीर्थ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को समर कैंप का शुभारंभ आचार्यश्री के चित्र अनावरण व पाठशाला की शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

अभिभावक परिवार के तत्वावधान में आयोजित समर कैंप का निर्देशन ब्रह्मचारी नीलू, सविता करेंगी। देर शाम पाठशाला की बच्ची ने मंगलाचरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में सदस्यों द्वारा बच्चों को डांस, मेहंदी, स्लोगन, आर्ट, न्यूजपेपर क्राफ्ट आदि सिखाया जाएगा। अधिवक्ता सुरेश बाबू जैन ने कहा कि शिविर में बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा, संस्कार के साथ ही हस्तकला में भी पारंगत करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। अनिल जैन अंचल ने कहा कि शिविर में बच्चों को अलग अलग विधाओं में पारंगत किया जाएगा। इस मौके पर डॉ सुनील संचय, जवाहर लाल जैन, मीनू जैन राष्ट्रीय तीर्थ रक्षा कमेटी अध्यक्ष, स्वाति जैन, अंशुल जैन, मोनिका जैन, रीना जैन, नीतू जैन, दीपिका जैन, ज्योति जैन, रुपाली जैन, संजना जैन, विनीता जैन, करुणा जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed