{"_id":"663016d0cb716cde280a1a54","slug":"children-paid-obeisance-at-gurudwara-sahib-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-114005-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बच्चों ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बच्चों ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। एवीएम इंटर कॉलेज के बच्चों ने सोमवार को गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर मत्था टेका, जहां उन्हें मुख्यग्रंथी युवराज सिंह व अनिल सिंह ने गुरबाणी कीर्तन सुनाया।
गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा ने बच्चों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी के बारे में बताया। कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में 1430 पतरे (पन्ने) हैं। इनमे राम, ब्रह्मा, विष्णु, महेश, भगवती, अल्लाह, रहीम, कबीर दास के दोहे, संत नामदेव जी की वाणी का उल्लेख व कई साधु संतों की वाणियों का उल्लेख किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा ने कहा कि हम जब गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकते हैं तो हम अकेले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ही नहीं अपितु उन सभी को मत्था टेकते हैं, जिनकी बाणी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में दर्ज है।
अरदास के उपरांत लंगर में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया। महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि 30 अप्रैल को गुरु अर्जुन देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा भावना के साथ गुरुद्वारा साहिब में मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति होगी। गुरबाणी कीर्तन के उपरांत गुरु जी के लंगर वा छबील (मीठे शरबत) की सेवा होगी। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, दलजीत सिंह, आनंद सिंह, बलदेव सिंह, तरणदीप सिंह, गौरव सिंह, अमितप्रिय नामदेव, दीप्ति अरोड़ा आदि मौजूद रहे।