फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children made parents aware by taking out a rally

Lalitpur News: बच्चों ने रैली निकालकर अभिभावकों को किया जागरूक

Wed, 03 Apr 2024 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Children made parents aware by taking out a rally
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नए शैक्षिक सत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली और अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश कराने के लिए प्रेरित किया।

एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालय खुल गए और नवीन प्रवेश के लिए नामांकन मेला चलाया जा रहा है। नवीन प्रवेश पाने वाले बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया जा रहा है तो उपहार में पेंसिल, पेन, कॉपियां दी जा रही हैं। नए सत्र में स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रैली निकालकर अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश कराने की बात कही जा रही है। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर अभिभावकों से बातचीत करते हुए बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिला कराने को कह रही हैं। इसके साथ में विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के तहत रैली निकालकर लोगों को इससे बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed