फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children coming to school regularly were honored

Lalitpur News: नियमित स्कूल आने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

Sat, 20 Apr 2024 04:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Children coming to school regularly were honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोंगराखुर्द (ललितपुर)। मड़ावरा ब्लॉक के तरावली स्थित उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई, वहीं नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस दौरान नियमित स्कूल आने बाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि हरेंद्रशाह बुंदेला, ग्राम प्रधान तरावली राज प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं विदाई गीत प्रस्तुत किया। राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे... गीत पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य कर समा बांध दिया। देवी मां के स्वरूप में सजी हर्षिता, ऋषिका, प्रिंसी एवं पूजा ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को परीक्षा की अंकतालिका वितरित की। कक्षा आठ की मोहिनी प्रथम, आसमानी द्वितीय व देव प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सात में पूर्वी प्रथम,अंकित द्वितीय एवं लव तृतीय रहे और कक्षा छह में हर्षिता प्रथम, निशा द्वितीय एवं पलक व रोहिणी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मूकबधिर कक्षा सात के रिंकू के अच्छे अंक आने पर उसे भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि हरेंद्रशाह बुंदेला ने कहा कि अभिभावक बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें। प्रधानाध्यापिका अनुपम गुप्ता ने कहा कि बच्चे मां-पिता के चरण-स्पर्श कर विद्यालय आएं तो वे सदाचारी बनेंगे। इस मौके पर जय सिंह बुंदेला, धीरज कुशवाहा, संकुल प्रभारी रमजान खान, रवि नामदेव, खेल प्रशिक्षक मानसिंह, श्रीराम, हरिओम, गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed