{"_id":"6163567c8ebc3ed33a55ed07","slug":"children-celebrate-karuna-diwas-lalitpur-news-jhs206333385","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीव जंतु सब न्यारे हैं, हम सब के दुलारे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीव जंतु सब न्यारे हैं, हम सब के दुलारे हैं
विज्ञापन
दीक्षा चंदेल
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। करुणा इंटरनेशनल के करुणा क्लब के माध्यम से बच्चों ने करुणा दिवस मनाया। संस्था बच्चों में जीवों के प्रति भावनाओं को जागृत कर रही है।
संस्था के संयोजक पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि दो से नौ अक्तूबर तक मनाए गए करुणा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने पशु-पक्षियों की आकृति को बनाकर जीवदया का संदेश दिया। बच्चों ने वर्चुअल परिचर्चा के माध्यम से अपने-अपने विचार रखे।
सुहानी तिवारी ने कहा कि शिक्षा प्रशिक्षण संबंधी पाठ्यक्रम में जानवरों की आवाजों को सीखने व उनकी आवाज को निकालने को भी सम्मिलित किया गया है जिससे बच्चे पशु-पक्षियों को पहचान कर सकें। उनका संरक्षण भी करें।
दीक्षा चंदेल ने कहा कि करुणा की गतिविधियों से बच्चों ने जागरूक होकर पशु-पक्षियों की सेवा भी की। बच्चे वन्य प्राणियों के साथ पक्षी गौरैया के संरक्षण को आगे आ रहे हैं। देवांश जैन ने कहा कि बच्चे जीव दया को समर्पित होकर जीव रक्षा कर रहे हैं। अनिरुद्ध सोनी ने कहा कि बच्चे अपने साथियों को पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।

देवांश जैन- फोटो : LALITPUR

अनरुद्ध सोनी- फोटो : LALITPUR

सुहानी तिवारी- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन