फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Child dies due to entanglement in saree while swinging in Lalitpur

ललितपुर : झूला झूलते समय कक्षा चार के छात्र के गले में लगा फांसी का फंदा, अस्पताल में डॉक्टर ने बताया मृत

Fri, 22 Sep 2023 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 01:37 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के अशोक नगर अंतर्गत ग्राम सकवारा निवासी मनोज रैकवार का दस वर्षीय पुत्र राज अपनी मां के साथ ग्राम रजवारा में अपने नाना हरगोविंद के यहां कुछ दिन पूर्व आया था।

विज्ञापन
Child dies due to entanglement in saree while swinging in Lalitpur
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाना-नानी के यहां आए कक्षा चार में पढ़ने वाले दस वर्षीय छात्र अटारी पर डले साड़ी के झूले पर झूलते समय साड़ी के फंदे में फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के अशोक नगर अंतर्गत ग्राम सकवारा निवासी मनोज रैकवार का दस वर्षीय पुत्र राज अपनी मां के साथ ग्राम रजवारा में अपने नाना हरगोविंद के यहां कुछ दिन पूर्व आया था। बृहस्पतिवार को राज अपने नाना नानी के घर अटारी में डले साड़ी के झूले पर अकेला झूल रहा था जबकि अन्य परिजन नीचे घरेलू कार्य करने में जुटे थे। 
विज्ञापन


दोपहर के समय जब राज की मामी अटारी पर पानी लेने के लिए गई तो यहां झूले की साड़ी के फंदे में भांजे राज का गला फंसा देखा। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन अटारी में पहुंचे। आनन फानन में राज के गले में फंसे फंदे को अलग किया और जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने राज के शरीर का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक राज कक्षा चार का छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मौत का कारण साड़ी के झूला पर झूलते समय गले में फंदा लग जाने से मौत हो जाने की बात बताई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि दस वर्षीय किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं मौत के कारण की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed