फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Child dies due to being caught in the noose of the swing

झूला की रस्सी के फंदे में गला फंसने से बालक की मौत

Tue, 18 Jan 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to being caught in the noose of the swing
मृतक रिंकू प्रजापति फाइल फोटो - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन में कमरे में सीट से उतरते समय झूला की रस्सी के फंदे में गला फंसने से दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी के ग्राम सिलावन निवासी रिंकू प्रजापति (10) पुत्र मनीराम प्रजापति रविवार की दोपहर में करीब तीन बजे घर के बाहर बाड़े की गली में अपने भाइयों के साथ खेल रहा था। उसकी मां चारा काटने खेत पर गई थी। पिता रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान उसकी गेंद मकान में चली गई, जिस पर रिंकू गेंद उठाने की बात कहकर घर के अंदर जाकर कमरा के दरवाजे खोलकर उसमें चला गया। कमरे में कुछ सामान उठाने के लिए चढ़ गया, जहां से उतरने समय छत के कुंदा पर लगे झूला के रस्से में उसका गला फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जब वह काफी देर तक मकान से बाहर नहीं आया तो उसका छोटा भाई अरविंद उसके देखने के लिए मकान के अंदर गया। कमरे के दरवाजे खुले थे। कमरे में जाकर देखा तो वहां रिंकूू झूला की रस्सी पर लटक रहा था, जिस पर वह चिल्लाता हुआ बाहर निकला और परिवारजनों को जानकारी दी। जिस पर उसकी मां व पास में रहने वाले अन्य परिवारजन मौके पर पहुंचे और रिंकू को जीवित होने की आस में नीचे उतारा और गांव में मौजूद एक निजी चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई तो चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया और महरौनी जाकर पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed