फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   child died in clash of mother father

मां- बाप के कलह में गई मासूम बालिका की जान

Wed, 17 Jun 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
child died in clash of mother father
police - फोटो : police
पाली। मां बाप का आपसी झगड़ा सात वर्षीय मासूम बेटी की मौत का क्रण बन गया। पिता से झगड़कर मां अपने मायके जाकर रहने लगी और इधर मासूम की मां के गम में जान चली गई। मां ने पिता पर बेटी की हत्या करने का आरोपु लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम ठगारी निवासी मनीषा लोधी की तीन पुत्रियां हैं। पति शिशुपाल से पारिवारिक कलह के कारण वह बीते एक माह से अपनी दो पुत्रियों को लेकर मायके ग्राम बरौदा में रह रही थी। जबकि, बड़ी पुत्री सात वर्षीय राशि को वह पति और सास - ससुर के पास छोड़ गई थी। ग्राम ठगारी में बीती रात अचानक राशि (07) की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका को घर ग्राम ठगारी लाया गया।
विज्ञापन

बच्ची की मौत की खबर मिलने पर उसकी मां अपनी सुसराल ग्राम ठगारी लौट आई। बच्ची के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। महिला ने पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तो पाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, लोग पुलिस की कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
ग्राम ठगारी में एक बच्ची की मौत हुई है। उसकी मां ने अपने पति पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
- फूलसिंह, क्षेत्राधिकारी पाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed