फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   child died by train hit

ट्रेन की चपेट में आने से मासूम की मौत

Thu, 15 Apr 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
child died by train hit
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम अमऊखेड़ा में तीन वर्षीय मासूम बालिका रेल पटरियों पर पहुंच गई और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जाखलौन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जाखलौन क्षेत्र के ग्राम अमऊखेड़ा निवासी राधिका (3) पुत्री देवीराम अहिरवार बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी। वह खेलते हुए पास से ही निकली रेल की पटरियों पर जा पहुंची और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने यह देख तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद गांव के लोग वहां एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना जाखलौन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed