{"_id":"5d3cab318ebc3e6d1c215797","slug":"child-abduction-lalitpur-news-jhs1445675182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी के प्रयास की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी के प्रयास की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा चोरी के प्रयास की सूचना पर दौड़ी पुलिस
ललितपुर। स्कूल से लौट रहे बारह साल के बच्चे को उसके मुहल्ले से कुछ ही दूरी पर महिलाओं द्वारा समौसा खिलाकर उठाने के प्रयास की सूचना से कोतवाली पुलिस में हरकत में आ गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
मुहल्ला महावीरपुरा स्थित एक विद्यालय में कक्षा सातवीं का छात्र विद्यालय की छुट्टी होने के बाद दिन में करीब एक बजे अपने घर मोहल्ला बड़ापुरा जा रहा था। वह स्कूल से कुछ ही दूर पर पानी की टंकी के पास पहुंचा था कि रास्ते में ही उसे दो महिलाओं ने रोका और अपने पास रखा समौसा देकर खिलाने का प्रयास किया, लेकिन बालक ने समौसा लेने से इंकार कर दिया। हालांकि, दोपहर में रास्ते में आवागमन अधिक होने के कारण महिलाएं समौसा खिलाने के लिए बच्चे पर जोर नहीं डाल सकीं। इसके बाद उन्होंने समौसा अपने बैग में रख लिया। महिलाओं ने बच्चे को कुछ दूरी पर खड़े एक आदमी की ओर इशारा करते हुए उसके पास जाने को कहा, जिस पर वह बालक तेजी से अपनी साइकिल से दूसरे रास्ते होते हुए घर पहुंच गया। महिलाओं व व्यक्तियों ने बच्चे का पीछा भी किया। घर पहुंचकर बालक ने घबराते हुए परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिस पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने सीओ को निर्देश देते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन करने को कहा। कोतवाली पुलिस ने सीओ सिटी राजा सिंह के नेतृत्व में बालक के घर जाकर पूछताछ की। घटना स्थल महावीरपुरा से रावरपुरा तक महिलाओं व व्यक्ति के संबंध में पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई है और मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।