{"_id":"65e4cd1efab8b74d750fa8b7","slug":"chief-minister-virtually-laid-the-foundation-stone-of-construction-work-worth-rs-1933-crore-in-government-schools-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111296-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राजकीय विद्यालयों में 19.33 करोड़ से होने वाले निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअली शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राजकीय विद्यालयों में 19.33 करोड़ से होने वाले निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअली शिलान्यास
विज्ञापन
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 34 माध्यमिक विद्यालयों में कराए जाएंगे कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में किए जाने वाले निर्माण कार्यों का वर्चुअली शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान देखा गया।
रविवार की सुबह राजकीय इंटर कॉलेज में जिले के राजकीय विद्यालयों में होेने वाले निर्माण कार्यों के वर्चुअली शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ दीप जलाकर कार्यक्रम को शुरू किया। इसके बाद सभागार में लगे एलईडी टीवी के माध्यम से मुख्यमंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने जिले के 34 राजकीय विद्यालयों में 19.33 करोड़ की लागत से स्वच्छ पाइप पेयजल, बालक-बालिका शौचालय, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, मल्टीपरपस हॉल का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने शासन द्वारा जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कराए जा रहे कामों से जिले के विद्यालयों की तस्वीर बदल जाने की बात कही। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जिले के विद्यालयों में कराए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष मनीष तिवारी, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी, जीआईसी प्रधानाचार्य धमेंद्र कुमार सहित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।