फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Check dam repaired, 130 farmers benefited

Lalitpur News: चेकडैम की मरम्मत हुई, 130 किसान लाभान्वित

Fri, 23 Aug 2024 03:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Check dam repaired, 130 farmers benefited
ललितपुर। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत चमरउआ में मढ़ा नाले पर चेकडैम मरम्मत और सफाई कार्य कराया गया है। 28.16 लाख से यह कार्य किया जा रहा है। इससे तीन ग्राम पंचायत चमरउआ, मैलार और रानीपुरा के 130 किसानों को लाभ मिलेगा। इससे करीब 300 एकड़ भूमि सिंचित होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत ने वर्ष 2000 में ग्राम चमरउआ में चेकडैम निर्माण मढ़ा नाले पर कराया था, लेकिन यह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें पानी नहीं ठहर रहा था। इससे ग्रामीणों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा था। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए डीएम ने मनरेगा से इस चेकडैम मरम्मत के निर्देश दिए। इस चेकडैम मरम्मत की कार्ययोजना तैयार की गई। ग्राम पंचायत में खुली बैठक में इसको मंजूर किया गया। इससे किसानों को सिंचाई के लिए तो जल मिला ही है। साथ ही भूगर्भ जलस्तर भी आसपास के गांवों को बढ़ा है। आसपास के गांव के गर्मी में सूख जाने वाले हैंडपंपों में पानी आने लगा है। पशुओं को पीने के लिए पानी मिल रहा है। इससे 130 किसानों को लाभ हुआ है। अब ग्राम पंचायत चमरउआ में ही नहीं, मैलार और रानीपुरा में भी सिंचाई के पानी की समस्या खत्म हो गई है। सीडीओ केके पांडे ने बताया कि मनरेगा से कोई भी आवश्यक विकास कार्य किया जा सकता है। ग्राम प्रधान व सचिव को बैठक कर कार्ययोजना को तैयार कर मंजूरी करानी है। जैसा की ग्राम पंचायत चमरउआ में कराया गया। इससे आसपास के गांव के किसानों को भी लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed