फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CHC's fourth class employee misbehaves with the patient, video goes viral

Lalitpur News: सीएचसी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने की मरीज से अभद्रता, वीडियो वायरल

Mon, 18 Nov 2024 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
CHC's fourth class employee misbehaves with the patient, video goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक बार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार में लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक वर्ष के बच्चे को उपचार के बिना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने दवा देनी शुरू कर दी। जब परिजनों ने आपत्ति जताई तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। अस्पताल परिसर से बाहर जाने के लिए दुत्कार दिया। मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित कर्मचारी की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।
ग्राम चुनगी निवासी भगत यादव के परिवार के एक वर्षीय बच्चे को उल्टी और दस्त की दिक्कत हुई। रात लगभग 12 बजे परिजन सीएचसी बार में उपचार कराने पहुंचे। अभी डॉक्टर ने जांच नहीं की थी लेकिन कर्मचारी ने दवा दे दी। इसे लेकर विवाद हो गया। मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अस्पताल में मरीज उपचार के लिए चिकित्सक को खोज रहे हैं। इसके बाद आवाज देते हैं। इस पर एक कर्मचारी कमरे से बाहर आता है। दूसरे कक्ष में पहुंच कर परिजनों से जानकारी लेता है। परिजनों ने बताया कि बच्चा को उल्टी और दस्त की समस्या हो रही है। इस पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने दवा देनी शुरू कर दी। परिजनों ने बिना देखे दवा देने पर आपत्ति जताई और पूछा चिकित्सक कहां हैं। एक अन्य कर्मी ने बताया कि एक नंबर कक्ष में है। तब परिजनों ने कहा - यह दवा क्यों दे रहे हैं। नाम क्या है। इस पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भड़क गया और गालीगलौज करते हुए कहा कि वीडियो बनाने से कुछ नहीं होता बना लो, जो करना हो, कर लेना। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उन्हें अस्पताल से भगा रहा है। अभद्र भाषा बोल रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
सीएचसी बार में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पहलवान का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें अभद्रता की गई है। इस पर चिकित्सा अधीक्षक को उसकी सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। - डॉ. अमित तिवारी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed