फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chatisgadh and sabarmati train run special

छत्तीसगढ़ व साबरमती एक्सप्रेस अब भी चल रहीं विशेष बनकर

Thu, 11 Feb 2021 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Chatisgadh and sabarmati train run special
ललितपुर। रेलवे स्टेशन ललितपुर पर ठहरने वाली कुछ ट्रेनें अब भी विशेष ट्रेन बनाकर चलाई जा रही हैं। इस कारण यह ट्रेनें दोनों ओर से सप्ताह में तीन दिन या निर्धारित दिनों के लिए संचालित की जा रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को विशेष ट्रेन का दर्जा खत्म कर उनका प्रतिदिन संचालन किया जाने लगा है। इनमें से छत्तीसगढ़ और साबरमती एक्सप्रेस अब भी विशेष ट्रेनें बनाकर चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन खत्म होने के बाद से ठहराव वाली ट्रेनों को विशेष ट्रेन बनाकर संचालन शुरू किया गया था, जिनमें अब भी कई ट्रेन विशेष ट्रेन के रूप में संचालित हो रही हैं। ललितपुर में ठहराव वाली छत्तीसगढ़ और साबरमती एक्सप्रेस समेत अधिकांश ट्रेन विशेष ट्रेन के नंबर से ही संचालित हो रही हैं और इन ट्रेनों का सप्ताह में तीन- तीन दिन संचालन किया जा रहा है। जबकि, कुछ ट्रेनों को कोविड विशेष ट्रेन के नंबर के साथ साप्ताहिक रूप से निर्धारित दिनों में चलाने की बाध्यता खत्म कर रोज संचालन शुरू किया जा रहा है। इसी क्रम में मालवा एक्सप्रेस का संचालन सोलह फरवरी से प्रतिदिन किया जाएगा। इससे पूर्व अब तक यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित हो रही थी। पंजाब मेल, कुशीनगर एक्सप्रेस, जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस रोज संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed