फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   char ne phansi lagakar di jan

चार ने फांसी लगाकर दी जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
char ne phansi lagakar di jan
जिले में अलग- अलग थाना क्षेत्रों में चार स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। लेकिन, लोगों ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस कारण अज्ञात है। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम छिपाई निवासी मधु (19) पुत्री भूपेंद्र सिंह ने रविवार को रात करीब आठ बजे खाना खाया और रात करीब दस बजे तक टेलीविजन देखा। इसके बाद वह कमरे में सोने चली गई। सुबह जब उसकी दादी उठी और कमरे में गई तो उन्होंने नातिन को कमरे में छत के कुंदे पर दुपट्टा से लटकता देखा, जिससे वह चिल्लाने लगी। यह देख परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए और घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा गब्बर सिंह ने बताया मृतका ने बारहवीं की परीक्षा दी है। उसका एक भाई है। फांसी लगाने का कारण अज्ञात बताया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसी तरह थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम उल्दनाखुर्द निवासी केशपाल (25) पुत्र शोभाराम रविवार की रात करीब दस बजे अन्य ग्रामीणों के साथ रोज की तरह गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में महुआ बीनने गया था। रात में वह वापस नहीं लौटा, जब सुबह हुई तो कुछ पड़ोसी ग्रामीणों ने केशपाल को उसी महुआ के पेड़ पर तौलिया से फांसी पर लटकता पाया, जहां वह महुआ बीनने गया था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और करीब दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। मध्य प्रदेश के सागर जिला के भरतपुर निवासी मुला (19) पुत्री रतीराम एक माह पहले ही अपनी बहन के घर थाना नाराहट के ग्राम डोंगराकलां आई थी। सोमवार की रात को मुला ने ग्राम डोंगराकलां में बहन के घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की अलसुबह जब उसके परिजन रवि ने देखा तो भागकर वह महुआ बीनने गए परिजनों के पास गया और इस घटना की जानकारी दी, जिस पर मृतका के जीजा व बहन लौटकर आए और पुुलिस को जानकारी दी। सूचना पर थाना नाराहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला ने फांसी किन परिस्थितियों में लगाई, पुलिस जांच में जुटी हुई है। इसी तरह, थाना पूराकलां में एक युवक ने फांसी लगा ली। मोहल्ला खांदी निवासी लक्ष्मन बरार (25) पुत्र गुलाब ने रविवार की रात अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर जुटे लोगों ने उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में थाना पुराकलां पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed