फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Challenge of treatment of cancer patients without details in the district

Lalitpur News: बगैर ब्योरा कैंसर मरीजों के इलाज की चुनौती

Thu, 29 Jun 2023 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Challenge of treatment of cancer patients without details in the district
स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है मरीजों के बारे में जानकारी
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से इलाज के लिए परेशान हो रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में कैंसर मरीजों का स्वास्थ्य विभाग के पास कोई ब्योरा नहीं है। एक बैठक के दौरान श्रम सेवायोजन विभाग के राज्यमंत्री ने जब जनपद में कैंसर मरीजों विषय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी चाही, तो उन्होंने चुप्पी साध ली। डीएम ने कैंसर मरीज व उन्हें किस श्रेणी का कैंसर है। मंत्री ने इसकी सूची तैयार करने निर्देश दिए हैं।
जिले में कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रत्येक माह एक से दो मरीजों के पत्र जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को आर्थिक सहायता की मांग को लेकर प्राप्त हो रहे हैं। लेकिन इस गंभीर बीमारी का स्वास्थ्य विभाग के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। जिम्मेदार यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं, कि जनपद में इसकी जांच व इलाज की सुविधा नहीं है, इसलिए यहां पर कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। जिले में अप्रैल से अभी तक जिलाधिकारी कार्यालय में चार मरीजों के प्रार्थनापत्र आए हैं, जिनमें से तीन मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। एक मरीज की फाइल जिलाधिकारी के कार्यालय पर लंबित है। जिले में दस से पंद्रह हजार की ही ऐसे मरीजों को आर्थिक मदद की जाती है। इससे अधिक धनराशि के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आवेदन करना होता है। अगर स्वास्थ्य महकमे द्वारा इन मरीजों को सूची तैयार कर ली जाए तो गंभीर व गरीब मरीजों के लिए शासन से मदद के लिए पहल की जा सकती है।
विज्ञापन

जिले में कैंसर मरीजों की सूची तैयार नहीं की गई है। रेडक्रॉस के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय से पत्र आते हैं, ऐसे मरीजों की पत्रावली देखकर उन्हें आर्थिक सहायता के लिए अनुमोदन कर दिया जाता है। अभी तक तीन मरीजों को आर्थिक मदद दिलाई जा चुकी है। जिनमें दो मरीजों को दस-दस हजार रुपये व एक मरीज को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएस बक्शी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed