{"_id":"6251d5bd9aa5ab13c2223a97","slug":"chakarginni-bani-police-taldehate-news-jhs218361459","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुए में गिरने की सूचना पर कई घंटे परेशान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुए में गिरने की सूचना पर कई घंटे परेशान रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट-पवा। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पवा में सायंकाल युवक के कुएं में कूद कर आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस लगभग पांच घंटे चकरधिन्नी बनी रही। बाद में पुलिस ने कुएं में तीन डीजल इंजन की मद्द से पानी खाली करवाया तो वहां कुछ नहीं मिला। वही देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चला था। इससे लोगों में कई तरह की शंकाएं पैदा हो रही हैं।
शुक्रवार को एक युवक ने पुलिस को फोन पर सूचना दी की ग्राम पवा निवासी बारेलाल कुशवाहा ( 55) पुत्र दुल्ला जो अपनी विधवा पुत्री के साथ रहता है। उसने रात में अपने मकान के पीछे बने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के बाद उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी की। बाद में ग्रामीणों की मद्द से कुएं में डीजल पंप चला कर लगभग दस फीट पानी खाली करवाया और एक युवक को उसमें उतार कर पूरी पड़ताल करवाई। इसके बाद पुलिस ने कुछ राहत की सांस ली। देर शाम तक बारेलाल का कोई पता नहीं चला था। इससे ग्रामीणों में कई शंकाएं उठ रही है। उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि पुलिस युवक के पता लगाने में जुटी है। युवक नशे का आदी भी बताया गया है।