फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   celebration lalitpur

धार्मिक गीतों पर थिरके श्रद्धालु

Sat, 27 Aug 2016 01:04 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 27 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
celebration lalitpur
त्‍याेहार - फोटो : amar ujala
ललितपुर। शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जगह-जगह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुहल्ला पिसनारी में मुहल्लेवासियों द्वारा जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूूमधाम के साथ मनाया गया। मुंबई की आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें धार्मिक गीतों पर श्रद्धालुओं थिरकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

शहर के मुहल्ला पिसनारी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर सांस्कृतिक और धार्मिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुहल्ला के वार्ड पार्षद सुरेंद्र सिंह भैया यादव के नेतृत्व में मुंबई से आई आर्केस्ट्रा द्वारा भजनों पर विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। जिसे सुनने व देखने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस भजन कार्यक्रम ने लोगों को देर रात तक रुकने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, सदर सीओ बल्देव सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष झांसी राकेश पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, रहीस राजपूत, बसपा जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद अहिरवार, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक, जिला पंचायत सदस्य व सपा प्रत्याशी ज्योति कल्पनीत लोधी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष  दुर्गाप्रसाद कुुशवाहा, बसपा प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, जिपं सदस्य भगत राजा, सुरेश कुशवाहा, अशोक रावत, बंटी सरदार, सुनील पटैरिया, प्रशांत शुक्ला, राजेंद्र रजक, परमानंद रजक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन


कस्बा बांसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीलालजी मंदिर के संरक्षक दमोदरदास महाराज के सानिध्य में क्षेत्रीय युवाओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण-राधा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शेरा पार्टी, नार्थ पार्टी, रमतूला, दिलदिल घोड़ी मुख्य आकर्षण रहे। श्रीराधा व कृष्ण की झांकियां बैंडबाजों की धुन के साथ आगे चल रहीं थीं। ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया। शोभायात्रा में श्रीराधा-कृष्ण के स्वरूपों पर फूल-मालाओं की बारिश की। शोभायात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। बृहस्पतिवार की देर शाम सात बजे से कस्बा में रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसमें क्षेत्रीय प्रधानों का सम्मान भी किया गया। रंगारंग कार्यक्रम एक शाम बृज के नाम के साथ शुरू हुआ। इसमें हजारों की संख्या में जनसमूह देर रात तक उमड़ा रहा। यहां रासलीला का आयोजन देर रात तक डाक बंगला में चलता रहा। कार्यक्रम का संचालन विनोद गुप्ता व राजेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में रितेश यादव, राघवेंद्र सिंह, पवन साहू, रत्नेश, सोनू, वीकेंद्र, हरजीत सिंह, राजेंद्र, निहाल, फूलसिंह, आशीष, जीतू, बलबीर, अशोक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed