{"_id":"6ad1d19511bde6dfe704e0de","slug":"ceiling-fan-falls-in-medical-college-emergency-ward-doctor-and-healthcare-staff-injured-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में सीलिंग पंखा गिरा, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में सीलिंग पंखा गिरा, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी घायल
Fri, 16 Oct 2026 12:56 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:56 PM IST
सार
गुरुवार की रात को इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक यूसुफ रिजवान ड्यूटी पर तैनात थे। वह इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच कर रहे थे। पलंग नंबर तीन पर भर्ती मरीज को देख रहे थे। इसी दौरान छत पर लगा पंखा नीचे गिर गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में छत पर लगा पंखा गिर गया। जिससे एक चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए। घायलों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात को इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक यूसुफ रिजवान ड्यूटी पर तैनात थे। वह इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच कर रहे थे। पलंग नंबर तीन पर भर्ती मरीज को देख रहे थे। इसी दौरान छत पर लगा पंखा नीचे गिर गया। पंखे की भारी पंखुड़ियों और मोटर के सीधे सिर पर गिरने से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी को चोट आई।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल के ही वार्ड में इलाज करवाना पड़ा। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और साथी कर्मचारियों ने आरोप लगाए कि अस्पताल के वार्डों में लगे उपकरण और पंखे बेहद पुराने व जर्जर हो चुके हैं, जिनकी समय पर मरम्मत नहीं की जाती।
विज्ञापन