{"_id":"687bf49b14f101152507295f","slug":"cdo-inspected-the-works-of-project-alankar-yojana-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-139347-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीडीओ ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीडीओ ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
- इस योजना से माध्यमिक विद्यालयों में हुआ है भवन निर्माण, कमियों को दूर करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत विद्यालयों में पुननिर्माण व जीर्णोद्धार के कार्य का सीडीओ शेषनाथ चौहान ने निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने निर्माण कार्य की जांच करते हुए अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में निर्मित अतिरिक्त कार्य का निरीक्षण किया। इसके लिए शासन ने 17.86 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। इमारत की दीवारों में दरारें मिलीं। वहीं, बरामदें का फर्श भी संतोषजनक नहीं पाया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के अतिरिक्त कक्ष के लिए 17.86 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। निरीक्षण के दौरान छज्जे में दरारें व फर्श सही नहीं पाया गया है, साथ ही बारिश के पानी की उचित निकासी भी नहीं थी। उन्होंने सभी कार्य दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जीआईसी जखौरा में अतिरिक्त कक्ष व हॉल निर्माण के लिए 65.32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। निर्माण कार्य के उपयोग में लाई गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए। जीजीआईसी तालबेहट में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 17.86 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। यहां पर भी फर्श के कार्य में गुणवत्ता नहीं पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने गुणवत्ता परक कार्य पूर्ण करने के कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल झांसी को निर्देशित किया। इस अवसर पर डीएसटीओ राजेश सिंह उपस्थित रहे।