{"_id":"67acf3cdd1e690c8e803aeaa","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-in-cowsheds-for-rs-24-lakhs-lalitpur-news-c-11-jhs1008-492628-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोशालाओं में 24 लाख से लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोशालाओं में 24 लाख से लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में 24 गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य जिला पंचायत राज विभाग ने प्रारंभ कर दिया है। इन सभी गोशालाओं को जनपद मुख्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा, जिससे इनकी निगरानी हो सके। जनपद स्तर से दिशा-निर्देश के लिए साउंड सिस्टम भी लगाए जा रहे हैं।
गोशालाओं में गोवंश के लिए पर्याप्त भूसा व देखभाल की शिकायतों को देखते हुए वहां पर निगरानी के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पंचायती राज विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज विभाग ने सभी 24 स्थायी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की कार्ययोजना तैयार की है। प्रत्येक गोशाला में चार से पांच सीसीटीवी कैमरे आवश्यकता अनुसार लगाए जाएंगे। इन कैमरों के साथ साउंड सिस्टम अटैच किया जाएगा, जिससे अधिकारी सीधे जनपद मुख्यालय से दिशा-निर्देश जारी कर सकें। इन कैमरों को जनपद मुख्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। इससे गोशाला के जानवरों व उनके भोजन पर निगरानी रखी जा सकेगी। सौजना, जीरोन व अमझरा गोवंश आश्रय स्थल पर कैमरा लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है।
-- -- -- --
जिले में गोआश्रय स्थलों की स्थिति
- 364512 जनपद में कुल गोवंश
- 28 गोवंश आश्रयस्थल
- 31948 गोवंश आश्रय स्थल में
- 10 हजार गोवंश सहभागिता योजना में दिए
-- -- -- -
इन आश्रय स्थलों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे : जिन गोवंश आश्रय स्थलों पर ये कैमरे लगाए जाने हैं, उनमें दुधई डुगरिया, बालाबेहट, अनौरा, जीरोन, डगडगी, अमझरा घाटी, पिपरिया, सौजना, पाली निवारी, अमौरा, खिरिया मिश्र, गंगचारी, दुधवा पुलवारा, बरौदाडांग, भूचेरा, तिंदरा, बिजरौठा, कारीपहाड़ी, भौरसिल, सिरसी, बादरौन, जखौरा, गनगौरा, मड़वारी शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
24 गोशालाओं में 24 लाख रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे व साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है। इन कैमरों की मदद से जनपद मुख्यालय से इन पर निगरानी रखी जा सकेगी।
-नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।