{"_id":"b741c06264810f051bcd36eec47258f4","slug":"cctv-cameras-in-offices-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालयों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालयों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 18 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में सरकारी स्कूलों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके बाद भी कुछ शिक्षक स्कूल की जगह कार्यालयों में ज्यादा समय देते हैं, जिससे शिक्षक समाज को बदनामी झेलनी पड़ रही है। इससे बचने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने बीएसए कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि कार्यालय में कैमरा लगाने से असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लग सकेगा। वहीं, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अजमल खान ने बीएसए को ज्ञापन देकर लेखाधिकारी कार्यालय के साथ बीईओ व बीएसए कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ अधिकारियों के कृपा पात्र शिक्षक विद्यालय समय में कार्यालयों में बैठे रहते हैं। संघ की मंशा है कि प्रत्येक शिक्षक को अपने दायित्वों को भली प्रकार से निर्वहन करना चाहिए। ऐसे शिक्षकों को चिह्नित करने की आवश्यकता है।