फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CC roads will be constructed at 14 places with an investment of Rs 2.59 crore.

Lalitpur News: 2.59 करोड़ से होगा 14 स्थान पर सीसी सड़कों का निर्माण

Sun, 19 Apr 2026 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
CC roads will be constructed at 14 places with an investment of Rs 2.59 crore.
- ग्रामीण सड़कों का होगा कायाकल्प, बनेंगी 14 सीसी सड़कें, लगाए जाएंगे पेवर ब्रिक्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विकासखंड महरौनी, बार, बिरधा और मड़ावरा क्षेत्र के अंतर्गत 14 ग्रामों में 2 करोड़ 59 लाख की लागत से सीधी सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा किया जाएगा।
ग्रामीण अभियंता विभाग द्वारा खंड बिरधा के अंतर्गत ग्राम कचनौंदाकलां में प्राइमरी नईबस्ती से पूरन के मकान तक पेवर ब्रिक्स व केसी ड्रेन का निर्माण 31 लाख की लागत से किया जाएगा। शहर के आजादपुरा द्वितीय में देहरे बाबा मंदिर की ओर पेवर ब्रिक्स व केसी ड्रेन का निर्माण 26.95 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। विकासखंड मड़ावरा के ग्राम पंचायत झरावटा रोड से खैराई की ओर सीसी सड़क का निर्माण 12.68 लाख रुपये, मड़ावरा के ही ग्राम पंचायत इमलिया में आंगनबाड़ी केंद्र से आंबेडकर पार्क की ओर सीसी सड़क का निर्माण 18.89 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार विकासखंड बार के ग्राम पंचायत देवरान में रजक मोहल्ला में सीसी सड़क का निर्माण 7.24 लाख रुपये, विकासखंड जखौरा के ग्राम पंचायत धुरवारा में सहरिया बस्ती में लाल्ले के मकान की ओर पेवर ब्रिक्स व सीसी सड़क निर्माण 8.82 लाख रुपये से निर्माण होगा। वहीं, विकासखंड मड़ावरा में ग्राम पंचायत झरावटा में बगौनी रोड से सर्वेस की मकान की ओर सीसी सड़क का निर्माण 12.65 लाख रुपये, विकासखंड महरौनी के ग्राम पंचायत खिरिया लटकनजू में लखन चौबे के मकान से गोरेलाल के मकान की ओर सीसी सड़क निर्माण 26.04 लाख रुपये, मड़ावरा के ही ग्राम पंचायत ककरूआ में सालारमंदिर के आगे से रोड की ओर सीसी सड़क 12.81 लाख रुपये की लागत से होगा। जबकि ग्राम पंचायत मुडि़या में स्कूल से नहर की ओर सीसी सड़क 12.81 लाख रुपये, मड़ावरा के ही ग्राम पंचायत पड़रिया में गुढ़ा मेन रोड से पड़रिया स्कूल की ओर सीसी सड़क का निर्माण 31.56 लाख रुपये, ग्राम पंचायत गदनपुर में देहरे के पास से रोड की ओर सीसी सड़क निर्माण 12.81 लाख रुपये, ग्राम दैनपुरा में रोड से गदौरा की ओर सीसी सड़क 12.81 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन

विकासखंड महरौनी के ग्राम पंचायत सुकाड़ी के मजरा टपरन में सिलावन-सिमिरिया मुख्य मार्ग से दीपचंद के मकान से रामबगस के मकान तक सीसी सड़क का निर्माण 32.30 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता स्वर्ण सिंह ने बताया कि यह सभी कार्य प्रक्रिया में है, जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed