{"_id":"699a048a1cd1f7dcaf000b9e","slug":"cc-roads-and-tin-sheds-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-68-lakh-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-152005-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 68 लाख की लागत से होगा सीसी सड़कों व टिनशेड का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 68 लाख की लागत से होगा सीसी सड़कों व टिनशेड का निर्माण
विज्ञापन
- राज्यमंत्री और सदर विधायक की संस्तुति पर होंगे कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मड़ावरा क्षेत्र में दो सीसी सड़कों और जखौरा, बार, तालबेहट व जाखलौन क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर टिनशेड का निर्माण कराएगा।
राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ की संस्तुति पर महरौनी क्षेत्र के ग्राम मड़ावरा में भजन यादव के घर से रामकली देवी इंटर कॉलेज की ओर सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य विभाग द्वारा 5.93 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसका निर्माण तीन माह में पूरा किया जाएगा। वहीं, विकासखंड के मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम बम्हौरीकलां में कड़ोरे के मकान से किन्नू के मकान की ओर सीसी सड़क का निर्माण 15.25 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की संस्तुति पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा ग्राम भरतपुरा में कारसदेव मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर टिनशेड और चबूतरा का निर्माण 6.71 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं, ग्राम हर्षपुर के मजरा भंडरा में सार्वजनिक स्थान पर टिनशेड व चबूतरा का निर्माण भी 6.71 लाख की लागत से कियाा जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पारौन, ग्राम गैदोरा, ग्राम जाखलौन, ग्राम ऐरावनी और ग्राम आलापुर में भी सार्वजनिक स्थानों पर 6.71-6.71 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।इन सभी कार्यो के लिए विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और यह सभी कार्य चार माह में पूरे किए जाएंगे। इन सात गांव में सार्वजनिक स्थानों पर टिनशेड व चबूतरा का निर्माण होने से राहगीरों व ग्रामीणों को गर्मी और बारिश के दिनों में छायादार स्थान मिलने से काफी राहत मिल सकेगी और गर्मी में धूप और बारिश में पानी से भीगने से बचाव हो सकेगा।
-- -- -- -- -- -
महरौनी क्षेत्र में ग्राम मड़ावरा और बम्हौरीकलां में सीसी सड़क और ललितपुर विधानसभा में सात गांव में टिनशेड व चबूतरों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा।-इं.स्वर्ण सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग