फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   CBI arrested Baroda Bank manager taking bribe

Lalitpur News: सीबीआई ने बड़ौदा बैंक के प्रबंधक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Tue, 02 May 2023 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
CBI arrested Baroda Bank manager taking bribe
ललितपुर। सीबीआई ने स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। शाखा प्रबंधक पर कर्ज पास कराने के लिए बैंक मित्र के माध्यम एक लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। इसके साथ ही सीबीआई ने शाखा प्रबंधक के घर पर छापे की कार्रवाई करते हुए 16 लाख की नकदी और और सोने के जेवरात भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गल्ला मंडी रोड स्थित शिवम गुप्ता ने बैंक में बीस लाख रुपये की सीसी लिमिट बनवाने के लिए आवेदन किया था। शिवम के मुताबिक सभी कागजात सही लगाने पर भी शाखा प्रबंधक भास्कर द्विवेदी ने उससे छह प्रतिशत कमीशन की मांग की। इसलिए उसने 28 अप्रैल को सीबीआई (लखनऊ) को मेल कर शिकायत कर दी। एक मई को सीबीआई की टीम ललितपुर आ गई। टीम ने शिवम को रेलवे स्टेशन स्थित गेस्ट हाउस में बुलाकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद टीम ने उसे एक रिकॉर्डिंग चिप देकर शाखा प्रबंधक भास्कर द्विवेदी के पास भेज दिया।
विज्ञापन

ऐसे बिछाया जाल
चिप लेकर शिवम बैंक पहुंचा। यहां भास्कर ने उससे डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की। शिवम ने रुपये कम करने की मिन्नत की तो भास्कर ने उससे बैंक मित्र सूरज को एक लाख रुपये देने को कहा। शिवम बैंक के बाहर गया और वहां पहले से मौजूद बैंक मित्र सूरज को एक लाख रुपये दे दिए। इसके कुछ देर बाद ही सीबीआई की टीम ने रुपयों के साथ दोनों को पकड़ लिया और बैंक में ले जाकर पूछताछ की। बैंक मित्र सूरज ने शाखा प्रबंधक के कहने पर रुपये लेने की बात कुबूल कर ली। टीम ने शाखा प्रबंधक से पूछताछ की और दस्तावेज खंगाले। कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। मंगलवार सुबह शाखा प्रबंधक को सीबीआई टीम अपने साथ लखनऊ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर देररात तक चली छापे की कार्रवाई
बैंक से सीबीआई टीम शाखा प्रबंधक के डैम रोड उसके किराये के मकान में पहुंची। यहां सीबीआई ने 16 लाख रुपये नकदी और लगभग इतनी ही कीमत के सोने के जेवरात और सोने के दो बिस्किट भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed