फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cash and goods stolen by breaking the lock of Collectorate's Prerna canteen

कलक्ट्रेट की प्रेरणा कैंटीन का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी

Thu, 15 Sep 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen by breaking the lock of Collectorate's Prerna canteen
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कलक्ट्रेट परिसर में संचालित हो रही प्रेरणा कैंटीन का ताला तोड़कर चोर पंद्रह हजार रुपये नकद, किचिन का सामान, तेल, बेसन व मिर्च-मसाले तक चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने कैंटीन संचालिका की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजघाट रानीपुरा निवासी सुनीता पत्नी शिवकुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह कलक्ट्रेट में प्रेरणा कैंटीन संचालिका है। बीते दस सितंबर को शाम करीब साढ़े छह बजे कैंटीन को बंद करके वह एवं उसका सहयोगी स्टाफ अपने-अपने घर चले गए थे। दरवाजे पर ताला लगा दिया गया था। इसके बाद अगले दिन ग्यारह सितंबर को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसे सूचना मिली कि कैंटीन का सामान बिखरा पड़ा हुआ बाहर डला था एवं खिड़कियां खुली हुईं। उनके कांच टूटे हुए पड़े थे। जिस पर आकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था और अज्ञात व्यक्ति कैंटीन के अंदर घुसकर कैंटीन की किचिन में एक डिब्बे में से 15 हजार रुपये एवं सामान, जिसमें तीन कढ़ाई लोहे की, एक कढ़ाई सिल्वर की एवं एक कुकर आठ लीटर वाला सिल्वर का, एक सिल्वर का चाय का हत्था, गैस के बर्नर, तेल के छह पैकेट, बेसन पांच किलोग्राम और किराने का सामान, मिर्च मसाले, शक्कर पांच किलोग्राम व अन्य छोटे बड़े सामान को अज्ञात लोग चोरी करके ले गए। इससे प्रेरणा कैंटीन के कार्यकर्ताओं को काफी नुकसान हुआ है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed