{"_id":"665a576e0f86cf9f200eb054","slug":"case-registered-for-embezzling-lakhs-in-the-name-of-job-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-115540-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नौकरी के नाम पर लाखों हड़पने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नौकरी के नाम पर लाखों हड़पने का मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति कराने के नाम पर लाखों हड़पने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां निवासी जगदीश कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2021 में 53,000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक, सुपरवाइजर की भर्ती निकली थी। उसकी मुलाकात बसंत राज गुप्ता उर्फ बंटू निवासी मोहल्ला रावतयाना से हुई। बसंत राज ने उससे कहा कि वही भर्ती प्रक्रिया को देख रहा है। बसंत ने उससे नौकरी करने की इच्छुक महिलाओं के फॉर्म भरवाने को कहा। उसकी बातों में आकर 20-25 महिलाओं के फॉर्म भरवाए गए। आरोपी ने तीन माह में नियुक्ति पत्र मिलने की बात कही।
पद के हिसाब से किसी से 50 हजार, एक लाख तो किसी से डेढ़ लाख रुपये जमा करवाए। रुपये नकद और फोन पे के माध्यम से दिया गया। कुछ रुपया मनीष सोनी के फोन पे में डलवाया गया। इसके बाद जब नौकरी की बात कही तो बसंत राज ने डाक से फर्जी नियुक्ति पत्र भिजवाया। प्रेषक में आंगनबाड़ी कार्य समिति प्रशिक्षण केंद्र एल्डिगो उद्यान, बंगला बाजार, लखनऊ लिखा था। बसंत राज ने बताया कि उन लोगों की नियुक्ति हो गई है। साथ में सूचना दी गई कि उन सभी को प्रशिक्षण केंद्र कानपुर बुलाया गया है।
जब वह सभी उक्त पते पर जाने के लिए निकले तो कानपुर में यह जगह नहीं मिली। उन लोगों ने बसंत राज को उलाहना दिया तो उसने उन्हें घर बुलाया और चेक काटकर दिया। उक्त चेक लगाया तो उसके खाते में पैसा नहीं था। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। पुलिस ने आरोपी बसंत राज गुप्ता सहित उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।