फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered for attempting to kill a teenage girl by forcibly feeding her poison, one accused arrested

Lalitpur News: किशोरी को जबरन जहर खिलाकर मारने के प्रयास का मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2023 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Case registered for attempting to kill a teenage girl by forcibly feeding her poison, one accused arrested
पिता, पुत्र सहित चार लोगों पर लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन(ललितपुर)। थाना जाखलौन पुलिस ने युवती को जबरन जहर खिलाने का चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव एक युवक उसे परेशान करता था, इसकी शिकायत पुलिस की गई, लेकिन पुलिस ने जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको जहर खिला दिया। पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया।

थाना जाखलौन अंतर्गत एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव का ही अंकित उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता था, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई, तो पुलिस ने आरोपी का चालन शांतिभंग धाराओं में कर दिया, जिससे उसके हौसले बुलंद हो गए, जिसके चलते शनिवार को उसकी पुत्री जब अपने चाची के घर जा रही थी, तभी रास्ते में अंकित, महेश, भुजवल व पवन ने उसकी पुत्री को जबरन जहर खिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने उसकी पुत्री को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने पीड़ित पिता के तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ धारा 307, 328 में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed