{"_id":"66940b659e5e54e3ce0cdd0f","slug":"case-registered-for-assault-on-brothers-during-sisters-farewell-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-117682-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बहन की विदाई के दौरान भाइयों से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बहन की विदाई के दौरान भाइयों से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
ललितपुर/सौजना। बहन को डोली में बैठाकर विदा करने के दौरान दूसरे गांव के कुछ लोगों ने शुक्रवार को दो भाईयों के साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
थाना सौजना अंतर्गत ग्राम निबुआखेरा निवासी भगवानदास अहिरवार पुत्र दिविया ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 12 जुलाई की शाम को वह अपनी बहन जयंती की शादी की डोली लेकर जा रहा था। रास्ते में रूपसिंह निवासी ग्राम नैकोरा, अरविंद, बृजेंद्र पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम पंडाखेरा और उनके चार साथियों ने गाली-गलौज कर अपमानित किया। विरोध करने पर आरोपियों ने एकराय होकर उसे और उसके भाई रघुवीर के साथ लात घूंसों, लाठी डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इससे वह दोनों भाई चोटिल हो गए। गांव के लोगोें ने बीच बचाव किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में विदाई के दौरान एक डीजे दिख रहा है। वहां पर कुछ लोग भी दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो में गाली गलौज और मारपीट होती दिख रही है। पुलिस वायरल वीडियो की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
शादी कार्यक्रम के बाद विदाई के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। - अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।