{"_id":"6ab2c6b06dfa8e9a5f025999","slug":"case-registered-against-four-people-including-a-father-and-son-for-attempting-to-run-over-a-woman-with-a-car-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-163669-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महिला को कार से कुचलने के प्रयास में पिता पुत्र समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महिला को कार से कुचलने के प्रयास में पिता पुत्र समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत कचहरी में पेशी से लौट रही महिला को कार से कुचलने के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर पिता-पुत्र व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना बानपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने थाना गिरार में आरोपी मुलायम सिंह और अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था। मामले में आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है और आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई विचाराधीन है। बीते माह 24 अगस्त को दोपहर 1.20 बजे वह अपने मुकदमे की तारीख और आपत्ति दाखिल करने के लिए कचहरी आई थी। पेशी के बाद वह अपनी मां के साथ घर लौट रही थी। जब वह कचहरी रोड पर फोन पर बात कर रही थी, तभी सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर नामजद आरोपी मुलायम सिंह, उसका पुत्र धीरेंद्र और दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और वाहन को अत्यधिक तेजी से चलाते हुए पीछे से उसे कुचलने का प्रयास किया। इसी दौरान उसकी मां ने समय रहते उसका हाथ पकड़कर उसे सड़क के फुटपाथ की ओर खींच लिया। इससे वह वाहन की चपेट में आने से बच गई।
घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार लोगों ने वाहन की खिड़की से उंगली दिखाकर उसे डराया-धमकाया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से वह और उसका परिवार भयभीत है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अदालत के बाहर भी उसे डराने-धमकाने की स्थिति बनी हुई है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई के साथ विटनेस प्रोटेक्शन (गवाह सुरक्षा) के तहत सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उसका कहना है कि वह संबंधित पॉक्सो मामले में पैरवी कर रही है और कथित धमकियों के कारण उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुलायम सिंह, धीरेंद्र व दो अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।