फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case filed against person who took exam by making fake birth certificate

Lalitpur: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा पास, पुलिस भर्ती के लिए पर्चा देने पर केस

Wed, 21 Feb 2024 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 03:48 AM IST
सार

18 फरवरी को प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे के बीच परीक्षा कराई जा रही थी, उस दौरान परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या -19 में अभ्यर्थी धर्मेंद्र कुमार अनुक्रमाँक 5690300 को संदिग्ध पाया गया, जिसके सम्बन्ध में भर्ती बोर्ड की ओर से निर्धारित प्रारूप संख्या -6 को तैयार कर भर्ती बोर्ड को भेजा गया था। 

विज्ञापन
Case filed against person who took exam by making fake birth certificate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्म प्रमाण पत्र में धोखाधड़ी कर कूटरचना करके हाईस्कूल, इंटरमीडिएट टकी परीक्षा दो बार पास कर पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा का आवेदन कर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली में तैनात निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने एक तहरीर कोतवाली पुलिस को दी जिसमे  बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा जिले में 17 व 18 फरवरी को कराने के लिए दिगम्बर जैन सुधा सागर कन्या इंटर कालेज तालाबपुरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था जिसमें 480 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए नामित किया गया। 
विज्ञापन


18 फरवरी को प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे के बीच परीक्षा कराई जा रही थी, उस दौरान परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या -19 में अभ्यर्थी धर्मेंद्र कुमार अनुक्रमाँक 5690300 को संदिग्ध पाया गया, जिसके सम्बन्ध में भर्ती बोर्ड की ओर से निर्धारित प्रारूप संख्या -6 को तैयार कर भर्ती बोर्ड को भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी धर्मेंद्र कुमार की परीक्षा के बाद केंद्र व्यवस्थापक कल्पना जैन, स्टेटिक मजिस्ट्रेट गीतांजलि राय, व्यवस्थापक डॉ. आरके सरोनिया, कार्यदाई संस्था के पदाधिकारी प्रीतम सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी की तो अभ्यर्थी ने अपना नाम धर्मेंद्र कुमार निवासी वार्ड नम्बर 11 दीनदयाल नगर पुखराया भोगनीपुर कानपुर देहात बताया। 

अभ्यर्थी धर्मेंद्र कुमार के सम्बन्ध में प्रपत्र -6 को भरकर भर्ती बोर्ड भेजा गया, जिसकी छायाप्रति प्रमाणित मय फोटो अभ्यर्थी के संलग्रक सहित उपलब्ध कर ली गई है, निरीक्षक के अनुसार इस सम्बन्ध में जब उनकी ओर से मूल दस्तावेज प्राप्त कर अवलोकन किया तो पाया गया कि अभ्यर्थी धर्मेंद्र कुमार जन्मतिथि 6 अप्रैल 1988 दनारा संस्थागत धाम के रूप मे हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2004 अनुक्रमॉक 1027598 एवं इण्टर मीडिएट वर्ष 2006 अनुक्रमांक 0790608 श्रीरामस्वरूप ग्राम उद्योग इण्टर कॉलेज पुखरायां कानपुर देहात से उत्तीर्ण की है। 

अभ्यर्थी धर्मेंद्रकुमार ने पुन: हाईस्कूल परीक्षा को 2014 अनुक्रमांक 1640183 जन्मतिथि 30 जून 1998 संस्थागत छात्र के रूप में एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2018 में अनुक्रमांक 1215970 नाइटएंगल भारती कॉलिज पुखरायां कानपुर नगर से उत्तीर्ण की है। इस तरह अभ्यर्थी ने अपने जन्म प्रमाण पत्र की धोखाधड़ी बेइमानी से कपटपूर्वक कूटरचना करके पुन: हाईस्कूल एवं इंटरमीडियेटकी परीक्षा पास करते हुए उत्तर प्रदेश भर्ती परीक्षा 2023 में ऑन लाइन आवेदन कर परीक्षा केंद्र श्री दिगम्बर जैन सुधा सागर कन्या इण्टर कॉलिज तालाबपुरा  पर अनुक्रमांक 5690300 पर परीक्षा देकर भर्ती होने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


धमकाने का मुकदमा दर्ज
ललितपुर के मोहल्ला सुभाषपुरा निवासी सुमित अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमे बताया कि 18 फरवरी को वह चौकाबाग के पास स्थित टैल्गो मैदान में था। तभी अभय चौबे निवासी चौबयाना आया और गाली गलौज करने लगा। मन करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed