{"_id":"633eab66c1d0241eec628799","slug":"case-filed-against-eight-people-including-operator-of-chit-fund-company-in-case-of-cheating-of-crores-in-lalit","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून-पसीने की कमाई पर डांका: चिट फंड कंपनी ने करीब 400 लोगों से की करोड़ों की ठगी, आठ लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून-पसीने की कमाई पर डांका: चिट फंड कंपनी ने करीब 400 लोगों से की करोड़ों की ठगी, आठ लोगों पर केस दर्ज
Thu, 06 Oct 2022 03:48 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 06 Oct 2022 03:48 PM IST
सार
मामले को लेकर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में यदि कोई और कंपनी चल रही है तो उसकी भी जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ललितपुर के महरौनी क्षेत्र की चिट फंड कंपनी किसान एग्रो टेक कॉपरेटिव सोसाइटी के संचालक और उसके पिता व भाई सहित आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने करीब 30 से 35 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
महरौनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरौना निवासी चंद्र भान सेंगर के पुत्र श्याम जी सेंगर करीब पांच साल से चिट फंड कंपनी चला रहा रहा था। इसमें क्षेत्र के करीब 300 से 400 लोगों से अधिक ब्याज देने का वादा करते हुए उनका करीब 30 से 35 करोड़ रुपया जमा करा लिया। जमा धनराशि की मियाद पूरी होने पर जब खाता धारकों ने अपने रुपये मांगना शुरू किया तो कंपनी संचालक उन्हें पहले झांसा देता रहा।
विज्ञापन
आरोप है कि वह 27 सितंबर से अचानक गायब हो गया, जिससे खाता धारकों में हड़कंप मच गया। बीते दिनों खाताधारकों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की। कस्बा निवासी विक्रम खटीक आदि की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संचालक श्याम जी सेंगर, उसके पिता चंद्र भान सेंगर, भाई रविंद्र प्रताप सिंह सेंगर, आशुतोष सेंगर के अलावा मुकेश सेन, गोलू चौहान, नीलेश जैन और सतेंद्र जैन के खिलाफ चिटफंड अधिनियम और एससी एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन