फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Careful, you are not under the surveillance of CCTV cameras...

सावधान, आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नहीं हैं...

Thu, 17 Nov 2022 10:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Careful, you are not under the surveillance of CCTV cameras...
घंटाघर पर लगे सीसीटीवी कैमरा -संवाद - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर में होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने और निगहबानी के लिए चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे डेढ़ साल से खराब पड़े हैं। आलम यह है कि कैमरों की स्थिति जानने के लिए पुलिस लाइन में बनाए गए कंट्रोल रूम से स्क्रीन तक गायब हो चुकी है। पूरे डेढ़ साल मेें शहर में करीब 30 से ज्यादा आपराधिक वारदात हो चुकी हैं। जिनके खुलासे के लिए पुलिस ने निजी कैमरों की मदद ली है, लेकिन अपने कैमरों को सही कराने की अफसरों के पास फुरसत नहीं है। वहीं शहरवासियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
विज्ञापन

ललितपुर शहर में कुछ साल पहले वारदातों पर लगाम लगाने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और शहर की निगहबानी के लिए 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कैमरे लगवाने के बाद पुलिस अफसरों ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि अब घटनाओं की खुलासा करने में पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। कैमरों की निगरानी के लिए पुलिस लाइन में एक कंट्रोल रूम बनाकर एक स्क्रीन लगाई गई थी।
विज्ञापन

कैमरे कुछ दिनों तक तो ठीक काम करते रहे। पुलिस को भी कुछ घटनाओं की तफ्तीश और खुलासे में कैमरे की मदद मिली। लेकिन देखरेख न होने से कैमरे खराब हो गए हैं। अब शहर में लगे सभी 24 कैमरे खराब पड़े हैं। हालत यह हो गई है कि कंट्रोल रूम में लगी स्क्रीन तक गायब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगे हैं कैमरे
रेलवे स्टेशन, वर्णी चौराहा, कलक्ट्रेट चौराहा, तुवन चौराहा, घंटाघर, इलाइट चौराहा, सदनशाह।
ठंडा पड़ गया अभिया
कुछ माह पूर्व तत्कालीन पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने सभी चौकी क्षेत्रों में दुकानदारों से आपसी समन्वय बनाकर 10-10 सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन पुलिस का यह अभियान भी ठंडा पड़ गया।
मुख्य चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब है। सीसीटीवी कैमरे को सुधारे जाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए। शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने चाहिए। - महेंद्र जैन मयूर, प्रदेश चेयरमैन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल

शहर में सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराया जाए। जिससे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। कैमरों को लेकर अपराधियों में भय होगा। व्यापारियों से भी अपने अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने को कहा जाएगा। - अशोक जैन अनौरा, अध्यक्ष, गल्ला व्यापार मंडल
सार्वजनिक स्थानों लगे सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराया जाएगा। इनकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कराया जाएगा।- गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed