फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   car crashed, five injured

बेकाबू कार खाई में गिरी, पांच लोग घायल, एक गंभीर

Fri, 12 Feb 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
car crashed, five injured
ैप्सन - 1- मौके पर विलाप करते घायल 2- कार को बाहर निकालती क्रेन मशीन - फोटो : TALDEHATE
कड़ेसराकलां / तालबेहट। भोपाल से कानपुर जा रही एक कार राजमार्ग पर कड़ेसराकलां स्थित ढाबे के समीप बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी एक परिवार कार से कानपुर जा रहा था। कार राजमार्ग 44 पर ग्राम कड़ेसराकलां में अपना कृष्णा ढाबा के पास पहुंची थी कि उसी समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में नीचे चली गई तथा एक पेड़ से टकरा गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। कार सवार चालक सादाब पुत्र अब्दुल हमीद निवासी भोपाल सहित अब्दुल हमीद (85), कमरू निशा (70), शैली (39), सबलेहा (12) , सूफिया (9) घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया, जहां सादाब की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed