{"_id":"5ded3d048ebc3e1bc81ccccf","slug":"captured-tractor-and-trali-in-inlegal-balu-khanan-lalitpur-news-jhs154494981","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर वन रेंज अंतर्गत अवैध परिवहन के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में ग्राम जाखलौन के पास बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गई। वन कर्मियों ने ट्रैक्टर चालक से जुर्माना वसूला है।
ललितपुर वन रेंज अंतर्गत क्षेत्र में अवैध गतिवधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गत दिवस कैलगुवां रोड के पास आरामशीन में इमारती अवैध लकड़ी बरामद हुई। इसमें नीम, चिरौल, गुरार, सैमल आदि की लकड़ी शामिल थी। इस दौरान आरामशीन संचालक कागजात नहीं दिखा सका था। रविवार को ग्राम जाखलौन में एक बालू से लदी ट्रैक्टर - ट्राली पकड़ी गई। इस दौरान चालक निकासी प्रपत्र नहीं दिखा सका था। इस पर वन कर्मियों ने बीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। दो दिन में दो मामले पकड़े गए हैं। इससे स्पष्ट है कि ललितपुर वन रेंज क्षेत्र में अवैध गतिविधियां करने वाले सक्रिय बने हुए हैं।
आरामशीन पर अवैध लकड़ी बरामद होने के पीछे भी यही है। आरामशीनों पर चोरी छिपे अवैध लकड़ी लाई जा रही है। नागरिकों का कहना है कि यदि अन्य आरामशीनों पर भी छापामार कार्रवाई की जाए तो अवैध लकड़ी पकड़ी जाएगी। आरामशीनों पर कभी- कभार होने वाली कार्रवाई से संचालक नियमों की अनदेखी करने लगते हैं। जब शहर के बीच में संचालित आरामशीन पर अवैध लकड़ी बरामद हो रही है तो ग्रामीण क्षेत्र की आरामशीन के संचालन की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
ग्राम सभा में होने वाले खनन में कोई सीधे हाथ नहीं डालता है। वन विभाग इसे खनन विभाग का मामला बताकर कार्रवाई से बच निकलता है। वहीं, खनन विभाग भी इस तरह के मामलों में अनभिज्ञता दर्शाता है। इस वजह से अवैध निकासी के मामले बढ़ रहे हैं।
बालू से लदी ट्रैक्टर- ट्राली के चालक के पास निकासी के संबंध में कोई कागजात नहीं थे।
- राजेंद्र सिंह
ललितपुर वन रेंजर