फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Candidate arrested for attempting to join Home Guard recruitment using fake documents

Lalitpur News: होमगार्ड भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के सहारे शामिल होने का प्रयास, अभ्यर्थी गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Candidate arrested for attempting to join Home Guard recruitment using fake documents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। पुलिस लाइन में चल रही होमगार्ड भर्ती के दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। दो आधार कार्ड और हाईस्कूल के फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे भर्ती में शामिल होने पहुंचे एक अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस लाइन में प्रभारी (डीवी/पीएसटी) उपनिरीक्षक फारूक अहमद ने कोतवाली सदर में दी गई तहरीर में बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत चार अगस्त को अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र के देहली सुजानपुर निवासी बृजेश कुमार सत्यापन के लिए पहुंचा। बायोमेट्रिक मिलान के दौरान उसके रिकॉर्ड में दो अलग-अलग जन्मतिथियां 13 जनवरी 1986 और 13 अगस्त 1990 दर्ज मिलीं।
विज्ञापन

जांच में उसके पास दो आधार कार्ड भी मिले, जिनमें जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज थी। इसके अलावा हाईस्कूल के दो अलग-अलग प्रमाणपत्र और अंकपत्र भी प्रस्तुत किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने हाईस्कूल प्रमाणपत्र में गलत जन्मतिथि दर्ज कराकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराया और उसी के आधार पर दूसरा आधार कार्ड बनवाकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और उन्हें असली के रूप में इस्तेमाल करने की संबंधित बीएनएस धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
-------------------------
25 से 27 अप्रैल तक हुई थी भर्ती परीक्षा
होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक जिले के आठ केंद्रों पर दो-दो पालियों में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच आयोजित की गई थी।
------------

13 जुलाई से चल रहा है डीवी और पीएसटी

लिखित परीक्षा का परिणाम 28 जून को घोषित किया गया था। इसके बाद पुलिस लाइन भर्ती केंद्र पर 13 जुलाई से दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) की प्रक्रिया शुरू हुई, जो सात अगस्त तक चलेगी।

---------------------
अब और सख्त होगी जांच
फर्जी दस्तावेजों के साथ अभ्यर्थी पकड़े जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-------------
पुलिस लाइन भर्ती केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के दौरान एक अभ्यर्थी के रिकॉर्ड में दो जन्मतिथियां, दो आधार कार्ड और हाईस्कूल के दो प्रमाणपत्र मिले। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
— कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed