फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   canal rajghat band stop

राजघाट बांध की बंद कराई जाए टीआरसी

Sat, 30 Jan 2021 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
canal rajghat band stop
Betwa.jpg - फोटो : Betwa.jpg
ललितपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर राजघाट बांध की टीआरसी (ऊपरी नहर) से अवैध तरीके से छोड़े जा रहे पानी को बंद कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष सूरजभान यादव ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि राजधाट बांध की ऊपरी नहर चौधरी चरण सिंह नहर से ग्राम सतगता, थनवारा, रामगढ़, सीरौन खुर्द, सीरौन कलां, लागौन, मिनौरा, करमुहारा, सांकरवार कलां, सांकरवार खुर्द, बानौली, रसोई, राखपंचमपुर, अंधियारी, बूचा, बिरौरा, दैलवारा, भरतपुरा, मैलार आदि ग्रामों में निकाली गई है। वर्तमान में राजघाट बांध की टीआरसी चालू है, इससे जल स्तर काफी कम हो गया है। ऐसी स्थिति में अनेक किसान अपनी फसलों को पानी नहीं दे पाएंगे। वर्तमान में फसलों को 2 पानी की आवश्यकता है, इसलिए जनहित में बांध की टीआरसी को तत्काल बंद करायी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो संगठन राजघाट चंदेरी रोड को जाम करने के लिए बाध्य हो जाएगी। ज्ञापन पर अमित, प्रदीप, रोशन, समर, मयंक, कमलेश, परम, कमलेश, बलवीर सिंह यादव आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed