फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cameras found faulty in initial investigation

Lalitpur News: प्रारंभिक जांच में खराब मिले कैमरे

Sun, 02 Mar 2025 01:01 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cameras found faulty in initial investigation
प्रसव के नाम पर पैसे लेने के मामले में अस्पताल ने शुरू की जांच
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कैमरों को सुधरवाने की शुरू की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महिला आयोग की सदस्या से प्रसव के नाम पर पैसे लेने की शिकायत के मामले में अस्पताल प्रशासन ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के एसएनसीयू और ऑपरेशन थिएटर के बाहर के कैमरे खराब मिले। इस पर इन्हें सुधरवाने की कवायद शुरू की गई है। वहीं पूरे प्रकरण की गहन जांच के लिए एक टीम गठित की जा रही है, जो पूरे मामले की गहनता से जांच करेगी।
मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व निगरानी के लिए लगे कैमरे खराब पाए गए हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब, एक प्रसूता की सास ने अस्पताल में प्रसव के नाम पर छह हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। महिला आयोग की सदस्या ने शिकायत पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर अस्पताल प्रशासन ने प्रारंभिक जांच की। इसमें महिला अस्पताल परिसर में लगे सभी कैमरे सही पाए गए हैं। लेकिन, घटना स्थल का कैमरा ही खराब पाया गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते कैमरे की केबल खराब हो गई है। इस पर कैमरों को सुधरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कैमरों की लाइन ठीक हो जाएगी। साथ ही जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। यह टीम मामले में पैसे लेने की शिकायत की जांच करेगी।
विज्ञापन


प्रसव के नाम पर पैसे लेने की शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में कैमरा खराब पाए गए हैं, जिन्हें ठीक कराया जा रहा है। टीम गठित कर जांच शुरू की जाएगी। इसमें दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मीनाक्षी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed