{"_id":"6a14b6918580f0045c027595","slug":"cables-burn-in-chaubayana-power-outage-lasts-for-hours-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-156928-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चौबयाना में जलीं केबल, घंटों ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चौबयाना में जलीं केबल, घंटों ठप रही बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के मोहल्ला चौबयाना में केबल जलने के कारण मोहल्ला बजरिया, चौबयाना और श्रद्धानंदपुरा क्षेत्र की बिजली घंटों ठप रही। बिजली विभाग द्वारा सोमवार को सुबह से केबल बदलने का काम किया, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों को बिना बिजली के काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नझाई बाजार सब स्टेशन में स्थापित घंटाघर फीडर के अंतर्गत शहर के मोहल्ला चौबयाना में देर रात्रि लगभग डेढ़ बजे के बाद चौबयाना नंबर एक विद्यालय के पास हाईटेंशन बंच केबलों में फाल्ट होने के साथ ही आग लग गई, इस पर मोहल्लेवालों में इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी। जिस पर फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कराके ट्रांसफार्मर से उस केबल की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे उस क्षेत्र के लोगों को रात भर बिना बिजली के रहने को मजबूर होना पड़ा। इसके बाद सुबह दस बजे से विद्युत टीम द्वारा केबल बदलने का कार्य किया गया, जिसके चलते पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद ठप रही। इससे मोहल्ला चौबयाना, पुरानी बजरिया, विष्णु़पुरा, श्रद्धानंदपुरा, खिरकापुरा आदि मोहल्लों की बिजली बाधित रही। इसके बाद दोपहर 2.50 बजे केबल बदलने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी।