{"_id":"6a3064895786a92341084f34","slug":"bus-swerved-on-the-road-traffic-police-intercepted-it-and-found-the-driver-intoxicated-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158064-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सड़क पर लहराई बस, यातायात पुलिस ने पकड़ा तो नशे में मिला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सड़क पर लहराई बस, यातायात पुलिस ने पकड़ा तो नशे में मिला चालक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शराब पीकर बस लेकर आ रहे चालक को यातायात पुलिस ने पकड़ लिया। बस का चालान करते हुए चालक का लाइसेंस निलंबित करने के लिए एआरटीओ को पत्र लिखा है। बस के लहराकर चलने पर यातायात पुलिस को शक हुआ था।
सोमवार की शाम को प्रभारी यातायात आलोक तिवारी कोतवाली सदर के मसौरा के पास हाईवे ब्रिज के समीप महरौनी रोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान महरौनी की ओर से एक सवारियों से बस आती दिखी, जोकि सड़क पर लहराते हुए चल रही थी। शक होने पर बस को यातायात पुलिस ने रोक लिया। चालक को नीचे उतारा तो वह नशे की हालत में पाया गया। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चालक का अल्कोहल टेस्ट किया तो वह काफी नशा किए हुए मिला।
बस में 40-50 सवारियां बैठी हुई थीं। जिसमें बच्चे भी शामिल थे। बस मध्य प्रदेश के मऊरानीपुर से टीकमगढ़ और महरौनी होते हुए ललितपुर आ रही थी। चेकिंग प्रक्रिया के दौरान बस में सवार छह से आठ सवारियों ने बताया कि उनको रेलवे स्टेशन जाना है, इस पर प्रभारी यातायात ने उन लोगों को अपने सरकारी वाहन कार से रेलवे स्टेशन पहुंचाया। वहीं दूसरे चालक को बुलाकर बस को ललितपुर के लिए रवाना कराया और चालान किया।
विज्ञापन
प्रभारी यातायात ने बताया कि सवारियों से भरी बस को शराब के नशे में ले जाते चालक को पकड़ा था। चालक का लाइसेंस निलंबित करने के लिए एआरटीओ को पत्र लिखने की प्रक्रिया की जा रही है।
-- -- -- -- --
242 वाहनों के किए चालान, सात वाहन सीज
यातायात पुलिस शहर में विभिन्न तिराहों-चौराहों पर डि्रंक एंड ड्राइव, बिना नंबर प्लेट/फाल्टी नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बिना नंबर प्लेट व फॉल्टी नंबर प्लेट के 74, ब्लैक फिल्म के 23 चालान, डि्रंक एंड ड्राइव के 13 चालान करते हुए कुल 242 वाहनों के चालान किए। सात वाहनों को सीज किया।