{"_id":"67e2fa5bf1bf99f7de066e74","slug":"bus-depot-and-college-constructed-with-rs-164-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-132105-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 164 करोड़ से बस डिपो और महाविद्यालय का हुआ निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 164 करोड़ से बस डिपो और महाविद्यालय का हुआ निर्माण
विज्ञापन
ललितपुर। विगत आठ वर्षों में 14 प्रमुख इमारतों का निर्माण हुआ, इसमें आवासीय विद्यालय, रोडवेज बस डिपो व राजकीय महाविद्यालय की इमारतें शामिल हैं। सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर प्रशासन ने विकास कार्यों की सूची जारी की है। धौर्रा में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण 66.67 करोड़ से, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय 3.52 करोड़ से, करकरावल में पर्यटन विकास 2.88 करोड़ से, अग्निशमन केंद्र के आवासीय व अनावासीय भवनों का निर्माण 13.50 करोड़ से, थाना मदनपुर में प्रशासनिक भवन का निर्माण 7.39 करोड़ से, पाली में 50 बेड हास्पिटल का निर्माण 3.25 करोड़ रुपये से कराया गया।
पुलिस लाइन में हॉस्टल का निर्माण 17.18 करोड़ रुपये से, पुलिस लाइन में हॉस्टल बैरक का निर्माण 6.20 करोड़ रुपये से, जिला ड्रग वेयर हाउस का निर्माण 9.03 करोड़ रुपये से, बस स्टेशन एवं डिपो कार्यशाला का निर्माण 11.21 करोड़ रुपये से, राजकीय महाविद्यालय का भवन निर्माण 7.96 करोड़ रुपये से, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण 9.78 करोड़ रुपये से, 100 व्यक्तियाें की क्षमता वाला शेल्टर हाउस 2.96 करोड़ रुपये से तैयार किया गया है। इस प्रकार 14 इमारतों का निर्माण 164 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। संवाद
अ