फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   burnt dead body case reaveled

अधजले शव की शिनाख्त हुई टीकमगढ़ के रामनगर रहने वाला था मृतक

Sat, 19 Dec 2020 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
burnt dead body case reaveled
फाइल फोटो मृतक बिट्टी उर्फ गोविंदी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम मोगान में सूखी नहर में पड़े मिले अधजले शव की शिनाख्त मध्य प्रदेश के टीमकगढ़ जिला के ग्राम रामनगर निवासी बिट्टी उर्फ गोविंदी (25) पुत्र खड़िया के रूप में हुई है। मृतक के पिता की तहरीर पर बानपुर पुलिस ने उसके ही गांव के पांच आरोपियों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम मोगान में सूखी नहर में 16 दिसंबर 2020 को एक युवक का अधजला शव पड़ा मिला था। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही थी। इसी दौरान बीते रोज टीकमगढ़ पुलिस को जब मृतक के पिता ने अपने पुत्र के अपहरण की बात कही तो टीआई ने अधजले शव की तस्वीर और उसके हाथ पर बने निशान के बारे में बताया, जिस पर पिता ने शव की पहचान कर ली और ललितपुर के बानपुर पुलिस से संपर्क कर शव की शिनाख्त की। मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के थाना सेवड़ा के अंतर्गत ग्राम रामनगर निवासी खडिया आदिवासी ने थाना बानपुर में तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र बिट्टी उर्फ गोविंदी (25) की 15 दिसंबर की शाम को अशोक पाल पुत्र लक्खू से लड़ाई हुई थी। इसके बाद अशोक पाल का भाई घन्सू पाल और कन्नू पाल, अकेश चढ़ार उसके पुत्र को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर शाम साढ़े सात बजे अपने साथ ले गए थे और पीछे से गांव का ही जग्गा यादव उर्फ रविंद्र पुत्र हुकुम यादव गया था।
विज्ञापन

उसके लड़के को ले जाते हुए लड़के की पत्नी अंगूरी और ममता पत्नी बाबू आदिवासी ने देखा था। जब उसका लड़का घर नहीं आया तो 17 दिसंबर की सुबह उसने विपक्षियों से अपने लड़के के बारे में पूछा तो उन्होंने उल्टा जवाब दिया, तब उसने कोतवाली देहात में अपने लड़के बिट्टी उर्फ गोविंदी के लापता होने की बात टीआई को बताई, जिसके बाद उसे मोबाइल एक अधजली लाश दिखाई गई। उसने देखा तो वह उसके पुत्र की ही लाश थी। पुत्र के दाहिने हाथ की हथेली पर त्रिशूल व ओम का निशान गुदा था। जबकि दूसरे हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में ‘बेटे देवम’ गुदा था। पिता काआरोप है कि विपक्षियों ने मिलकर उसके लड़के की 15 दिसंबर की रात हत्या कर दी और उसका शव ग्राम मोगान के हार की सूखी नहर में जलाकर फेंक दिया। थाना बानपुर पुलिस ने मामले में सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed