फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Burning of ten quintals wheat

आग लगने से दस क्विंटल गेहूं की लांक जलकर राख

Sat, 01 Apr 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Burning of ten quintals wheat
गेहूं - फोटो : demo
तहसील अंतर्गत ग्राम जमालपुर में शुक्रवार को सुबह दस बजे आग लगने से एक किसान की दस क्विंटल गेहूं की लाख जल गई। मौके पर जुटे लोगों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक उसकी 90 फीसदी लाख जल चुकी थी। जमालपुर निवासनी गुड्डी पत्नी हरीराम ढीमर की फसल खलिहान में रखी थी। वह दस बजे ट्रैक्टर लेने गई थी। तभी लाख में आग लग गई। इससे उसकी फसल जल गई। आग देख कर आसपास के लोगों ने तत्काल इंजन चला कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, परन्तु तब तक उसकी काफी फसल जल चुकी थी। आग लगने की सूचना पर तहसीलदार प्रीति जैन ने लेखपाल धर्मेंद्र को तत्काल मौके पर भेजा। लेखपाल ने बताया कि पीड़ित की हालत काफी दयनीय है। उसकी तीन लड़कियां और एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed