फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bundelkhand's Vanishing Traditions

Lalitpur News: विलुप्त होती जा रहीं बुंदेलखंड की परंपराएं

Mon, 24 Aug 2026 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand's Vanishing Traditions
जाखलौन। गांवों में विलुप्त होती आल्हा ऊदल के गायन की परंपरा चंदेल शासकों के समय से चली आ रही है। यह करीब 800 वर्ष पुरानी वीर गाथा है। आल्हा ऊदल के पराक्रम को दर्शाने वाली यह परंपरा मनोरंजन के नए साधनों एवं युवा पीढ़ी की बेरुखी के कारण विलुप्त होने के कगार पर है। अब से कुछ वर्ष पूर्व गांवों में इस गाथा काे चौपाल लगाकर उत्साहपूर्वक गाया जाता था। जिसमें गांव के सभी बुजुर्ग एवं युवा शामिल होते थे।
विज्ञापन




आल्हा गायन बरसात के मौसम में नाग पंचमी से शुरू किया जाता था। यह वीर रस से भरा लोकगीत होता था। इसे सुनने से श्रोताओं में असीम जोश, उत्साह एवं पराक्रम की भावना पैदा होती थी। जब खेत में काम कम हुआ करता था तब ग्रामीण आल्हा ऊदल के लोकगीत गाया और सुना करते थे। बुजुर्गों का कहना है कि यह बुंदेलखंड क्षेत्र का पारंपरिक लोक गीत है। इससे राष्ट्र प्रेम की भावना भी जागृत होती है। आज के आधुनिक दौर में यह लोक गीत, नृत्य राई-सेरा व गीत जैसे मनोरंजन के साधन विलुप्त होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन




-------------



फोटो-8



बुंदेलखंड का लोकप्रिय आल्हा ऊदल गायन आज मोबाइल की दुनिया में विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। पहले सावन के माह में चौपाल लगाकर बुजुर्ग व्यक्ति इसका गायन सामूहिक रूप से किया करते थे। लेकिन अब मोबाइल की चकाचौंध से यह विलुप्त हो गया है।-बाबूलाल पंथी
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------



फोटो-9



सावन लगते ही आल्हा ऊदल गायन शुरू हो जाया करता था। जो कजलियों तक चलता था। अब बुंदेलखंड का यह लोकप्रिय गायन समाप्त होने के कगार पर है। इसका प्रमुख कारण है युवाओं का दिलचस्पी न लेना। मोबाइल के दौर में अनेक परंपराएं विलुप्त होती जा रहीं हैं।-खिलान सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed