फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bundelkhand campaign

मध्य प्रदेश के बिना बुंदेलखंड की बात छलावा

Wed, 22 Feb 2017 12:22 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 22 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand campaign
नक्‍श्‍ाा - फोटो : demo pic
बुंदेलखंड विकास सेना द्वारा मंगलवार को आयोजित बैठक में मध्य प्रदेश के बिना पृथक बुंदेलखंड बनाने की बात करना बुंदेलखंड वासियों के साथ छलावा बताया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद पर मध्य प्रदेश की जनता के नाम से पृथक प्रांत निर्माण की बाधा बतलाकर छल करने का आरोप भी लगाया।       
विज्ञापन


बुविसे प्रमुख हरीश कपूर टीटू व अन्य वक्ताओं ने बैठक में आरोप लगाए हुए कहा कि पृथक प्रांत निर्माण के लिए आए दिन चुनावी संग्राम में विभिन्न राजनीतिक दलों के राजनेताओं और झांसी-ललितपुर की सांसद बंच केंद्रीय मंत्री उमा भारती पर पृथक बुंदेलखंड राज्य की बातें करना और पृथक राज्य निर्माण के संदर्भ में तरह-तरह की भ्रामक बातें कर रही हैं। कोई भी विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने की बात कर रहा है तो कोई बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण बनाने का जुमला फेंक रहा है।
विज्ञापन



तो वहीं क्षेत्र की सांसद आम जनता की इच्छा के विपरीत बयानबाजी कर रही हैं और विधान सभा चुनाव में विभिन्न मंचों के माध्यम से जनता को भ्रमित व छलावा करती हुए कह रही हैं कि मध्य प्रदेश की बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता पृथक बुंदेलखंड नहीं चाहती है, जो बिल्कुल झूठ है। यह पूरे बुंदेलखंड क्षेत्रवासियों की भावनाओं, उनके बलिदान व संघर्ष का अपमान है। जिसे किसी भी तरह सहन नहीं किया जाएगा और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में शामिल मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश जिलों को शामिल कर पृथक बुुंदेलखंड राज्य निर्माण को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। बुविसे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पृथक बुंदेलखंड प्रांत निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, राजमलजैन बरया, राजीव पटवारी, भगत सिंह राठौर, हरविंदर सलूजा, मुकेश मुंडरा, सन्मति सर्राफ, रामप्रसाद साहू, राजू जैन, अनूप बंसल, ज्योतिर आदित्य, व्योम, प्रदीप विश्वकर्मा, राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह, विनोद साहू, विष्णु अग्रवाल, बृजेश पाराशर, भागीराम, रविशंकर, कदीर खां, विपिन साहू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed