{"_id":"6268340b0b01bb551d081a7a","slug":"buldozar-chalaya-taldehate-news-jhs219490348","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंका मैदान में फिर चला बुलडोजर, ध्वस्त किए निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंका मैदान में फिर चला बुलडोजर, ध्वस्त किए निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। ग्राम सभा सहित अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई बदस्तूर जारी है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारतीय की अगुवाई में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में लंका मैदान पर बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माणों को गिरवाया गया।
सात अप्रैल को प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने की शुरुआत करते हुए लंका मैदान में अवैध निर्माण करने वालों को स्वत:अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी और जेसीबी वापस ले गए। जिसे इन लोगों ने काफी हल्के में लिया। इसके सात दिन बाद प्रशासन दूसरी बार 12 अप्रैल को जेसीबी मशीन लेकर मौके पर गया और आधा दर्जन अवैध निर्माण प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हटा दिए गए। वहीं रात होने एवं अतिक्रमण धारियों द्वारा तीन दिन का समय मांगने के बाद प्रशासन जेसीबी लेकर वापस फिर आ गया। इसके बाद भी जब अवैध निर्माणकर्ताओं ने अपने निर्माण नहीं हटाए, तो मंगलवार को एक बार फिर लंका मैदान में बुलडोजर चलाकर अधिकांश अवैध निर्माण ढहा दिए गए। इस दौरान प्रशासन को कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली। वहीं प्रशासन ने अतिक्रमणकर्ताओं की एक न सुनी। इस मौके पर नायब तहसीलदार ललित कुमार पांड़ेय, कस्बा प्रभारी गोविंद सक्सेना, राजस्व निरीक्षक हरीराम प्रजापति, लेखपाल नाथूराम पाल, रामकुमार वर्मा मौजूद रहे।